सीएम धामी से बच्चों ने की भेंट, हमेशा परिश्रम करने की दी शिक्षा

Spread the love

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने सीएम आवास में भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों का परिचय लेने के साथ उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।