राष्ट्रीय

Punjab में होने वाले है बड़ा उलटफेर

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। टूट की खबरों के बीच दिल्ली में पंजाब के विधायकों का मंथन हुआ। दरअसल, आम आदमी पार्टी की दिल्ली में करारी शिकस्त के बाद कई विपक्षी पार्टियां ये आरोप लगाने लगी हैं कि पंजाब की आप सरकार में बंटवारा हो सकता है। आप के विधायक टूट सकता है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मान दिल्ली के पूर्व सीएम से मिलने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे हैं। बैठक में केजरीवाल मान और विधायकों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के दो दिन बाद हुई है, जहां भाजपा 26 साल से अधिक के अंतराल के बाद सरकार बनाने जा रही है। जहां 5 फरवरी को हुए चुनावों में 70 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं, वहीं आप ने 22 सीटें हासिल कीं और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। चुनाव से पहले, मान, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों सहित AAP की पूरी पंजाब इकाई ने AAP उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में आक्रामक प्रचार किया। उन्होंने पंजाब में किए गए कार्यों के बारे में बात की, जिसमें 50,000 सरकारी नौकरियां देना, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देना, दिल्ली के ‘मोहल्ला क्लिनिक’ की तर्ज पर 850 ‘आम आदमी क्लिनिक’ खोलना और एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदना शामिल है। मान पार्टी के स्टार प्रचारक थे। उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए अपनी सरकार के कार्यों का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में रोड शो किए। दिल्ली में हार आप के लिए एक झटके के रूप में आई है, विपक्षी नेताओं ने पंजाब में पार्टी के लिए इसी तरह के पतन की भविष्यवाणी की है, जहां उसके 13 उम्मीदवारों में से केवल तीन ने 2024 में लोकसभा चुनाव जीता। आप 2022 में 117 सदस्यीय सदन में 92 सीटें जीतकर पंजाब में सत्ता में आई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *